22.6 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

पीएम ने वेव्स शिखर सम्मेलन बोर्ड से की बात, कहा- वैश्विक सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये बात की। उन्होंने कहा कि भारत न केवल एक आर्थिक शक्ति बन रहा है, बल्कि सांस्कृतिक और तकनीकी क्षेत्र में भी वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। बैठक में दुनिया भर के प्रमुख उद्योगपतियों, टेक दिग्गजों, फिल्म उद्योग के सितारों और रचनात्मक हस्तियों ने भाग लिया। इनमें सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, चिरंजीवी, मोहनलाल, राजनीकांत, आमिर खान, एआर रहमान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, अनुपम खेर, एआर रहमान और दीपिका पादुकोण शामिल रहे।
चर्चा का मुख्य केंद्र नवाचार, वैश्विक नेतृत्व, भारत के सांस्कृतिक और तकनीकी प्रभाव और भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करने की रणनीतियों पर था। वेव्स शिखर सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी हस्तियों को एक मंच पर लाया गया है। इसका उद्देश्य उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और डिजिटल एवं रचनात्मक अर्थव्यवस्था में भारत की वृद्धि को गति देना है। वेव्स 2025 का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से भारत की रचनात्मक और मीडिया अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह सम्मेलन नौ फरवरी तक चलेगा। इसके तहत मंत्रालय ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज, सीजन 1’ भी लॉन्च करेगा, जिसमें नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए कई चुनौतियां शामिल होंगी। पहले इस समिट का आयोजन गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ नवंबर में होना था। इस अवसर पर उद्योग जगत के नेताओं ने भारत की प्रगति की सराहना की और भविष्य में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...