24.8 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

महाकुंभ: 27 फरवरी तक चलेंगी तीन हजार से अधिक परिवहन निगम की बसें

लखनऊ: महाकुंभ के तीसरे चरण के लिए रोडवेज आठ से 27 फरवरी तक 3050 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें अस्थायी स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर महाकुंभ में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और चालक परिचालकों के कार्यों को सराहा। साथ ही 12 और 26 फरवरी को अमृत स्नान पर सक्रियता बढ़ाने को कहा। निगम के नवनियुक्त प्रवक्ता अमरनाथ सहाय ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने महाकुंभ मेला के कार्यों की समीक्षा की। 26 जनवरी से लेकर सात फरवरी तक की समीक्षा में मेले में तैनात सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, और चालक-परिचालकों की प्रशंसा की गई।
महाकुंभ में 25 दिन में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर कर नया रिकाॅर्ड रच दिया है। ये स्वर्णिम उपलब्धि शुक्रवार को 94 लाख श्रद्धालुओं के स्नान के साथ ही हासिल हुई। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 7 फरवरी तक 40.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। महाकुंभ अभी 19 दिन और रहेगा।
महाकुंभ में इस बार प्रदेश सरकार ने 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया था। लेकिन 45 दिन चलने वाले इस महाआयोजन के 25 दिन ही यह आंकड़ा पार हो गया। स्नान के महत्व और तैयारियों के बीच देश-दुनिया से रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर रिकार्ड 7.64 करोड़ ने अमृत स्नान किया। 3 फरवरी को तीसरे अमृत स्नान पर 2.57 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ 26 फरवरी तक है। उम्मीद है कि श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ पार कर जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...