20.2 C
Dehradun
Saturday, May 30, 2026


spot_img

देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर मेडिसिन थेरेपी सेंटर तैयार, कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली: कैंसर के मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर। एम्स के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, (एनआईसी), झज्जर में देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर मेडिसिन थेरेपी सेंटर बनकर तैयार है। लाइसेंस लेने की प्रक्रिया की जा रही है। उम्मीद है कि इस सेंटर में मरीजों के लिए सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। इसके अलावा संस्थान में बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू हो रही है।
संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान में रेडियोआइसोटोप न्यूक्लियर मेडिसिन थेरेपी वार्ड बनकर तैयार है। इसे शुरू करने के लिए एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (एईआरबी) से लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस वार्ड में 20 बेड की सुविधा होगी। यह देश का सबसे बड़ा सेंटर होगा। इसकी मदद से रेडिएशन देकर कैंसर का इलाज किया जाएगा। मौजूदा समय में कीमोथेरेपी देकर इलाज किया जा रहा है। इसमें कीमो के साथ रेडिएशन भी दिया जाएगा जो ज्यादा सुरक्षित और असरदायक है। यह मुख्य रूप से थायराइड, प्रोस्टेट, न्यूरो न्यूरोब्लास्टोमा सहित दूसरे कैंसर में इसका इस्तेमाल हो रहा है। आने वाले दिनों में स्तन कैंसर, ब्लड कैंसर सहित दूसरे कैंसर में भी इसका इलाज हो सकेगा। इसे लेकर बड़े स्तर पर शोध हो रहे हैं।
संस्थान में जल्द बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विकसित हो गई है। यह एक जटिल उपचार है। इसमें रोगग्रस्त बोन मैरो को स्वस्थ कोशिकाओं से बदल दिया जाता है। यह प्रक्रिया, रक्त कैंसर और रक्त विकारों के इलाज में मदद करती है। मौजूदा समय में यह सुविधा एम्स के मुख्य कैंपस में उपलब्ध है। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब शरीर जरूरी रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब कीमोथेरेपी या विकिरण उपचार से कैंसरग्रस्त और स्वस्थ दोनों कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। सेंटर में इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग, रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरो की पासिंग आउट परेड में राज्यपाल ने...

0
देहरादून/शिलांग। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को शिलांग स्थित असम रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों...

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय...

0
पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा...

मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में आवासीय एवं शहरी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।...

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाएं अहम योगदानः नितिन नबीन

0
देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका...

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...