मस्कत। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ओमान के समकक्ष बद्र अलबुसैदी के साथ व्यापार, निवेश और उर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की। जयशंकर आठवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे हैं।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से मिलकर खुशी हुई। 8वें हिंद महासागर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए उनके निजी प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, हमने व्यापार, निवेश और उर्जा सुरक्षा में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघजी से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों व क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ब्रुनेई के विदेश मंत्री दातो एरवान पेहिन यूसोफ के साथ भी चर्चा की, जिसमें उन्होंने भारत-आसियान साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार किया। उन्होंने भूटान के विदेश मंत्री डी.एन. ढुंगयेल से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत की। इसके अलावा, उन्होंने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से भी मुलाकात की।
सम्मेलन में जयशंकर ने हिंद महासागर को दुनिया की जीवनरेखा बताते हुए क्षेत्र के देशों से एक-दूसरे का समर्थन करने, ताकत को आपस में जोड़ने, विकास, संपर्क, समुद्रीय और सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी नीतियों का समन्वय करने की अपील की। ओमान में भारतीयों का एक बड़ा समुदाय है। अगस्त 2024 तक यह संख्या करीब 664,783 थी।
जयशंकर ने ओमान के समकक्ष से की मुलाकात, व्यापार-निवेश और उर्जा सुरक्षा पर हुई चर्चा
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















