24.8 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, दिल्लीवासी अब करा सकेंगे 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

नई दिल्ली: रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का शपथ ले चुकी हैं। आज अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्लीवासी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इसको लेकर दिल्ली की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना हेल्थ इंश्योरेंस कवर का लाभ ले रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह योजना दिल्ली में लागू नहीं थी। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के बाद अब दिल्लीवासी भी आयुष्मान भारत योजना के साथ जुड़ सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले प्रचार के दौरान इस बारे में कहा था कि बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में रहने वाले लोग 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इस स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। नजदीकी जनसेवा केंद्र पर एजेंट दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा। पात्रता की जांच करने के बाद वह स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आप स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...

0
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...

प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...