मथुरा। जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी का कॉरिडोर अब न्यारा बनाने की तैयारी तेज हो गई है। करीब ढाई वर्ष से हाई कोर्ट में लंबित कॉरिडोर की प्रक्रिया को अब जल्द गति मिलेगी। मंदिर सेवायत और सरकार के बीच लड़ाई इस बात की है कि सरकार मंदिर के फंड से कॉरिडोर के लिए भूमि क्रय करना चाहती है, जबकि सेवायत इस पर राजी नहीं।
गुरुवार को बजट में सरकार ने कॉरिडोर के लिए 150 सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया। इसमें 100 करोड़ रुपये भूमि खरीदने के लिए हैं और 50 करोड़ रुपये निर्माण के लिए। बीते वर्ष भी सरकार ने 150 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया, लेकिन निर्णय न होने पर वह खर्च नहीं हो पाए और वापस हो गए।इसमें भूमि क्रय करने लिए मंदिर के फंड का उपयोग होगा और निर्माण सरकार अपने पास से कराएगा, लेकिन मंदिर सेवायतों ने इसका विरोध किया, कहा कि सरकार अपने पास से भूमि क्रय करे। हाई कोर्ट ने अनुमति दी, लेकिन यह कहा कि सरकार मंदिर फंड का उपयोग न करे। बीते बजट सत्र में सरकार ने 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन इसी विवाद के चलते उसका उपयोग नहीं हो पाया। अब सरकार ने 150 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है, लेकिन इसमें साफ कर दिया है कि 100 करोड़ रुपये भूमि के क्रय और 50 करोड़ रुपये निर्माण के होंगे।
हालांकि, इतनी धनराशि न तो भूमि क्रय हो सकेगी और न ही निर्माण, ऐसे में सरकार आगे भी धनराशि जारी करेगी। अब कॉरिडोर का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।
फिलहाल, इलाहाबाद हाई कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है, ऐसे में हाई कोर्ट के निर्णय के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। माना जा रहा है कि अब हाई कोर्ट में भी सरकार जल्द ही इस तथ्य को रखेगी।
वृंदावन कॉरिडोर को लेकर योगी सरकार ने खोला पिटारा, भूमि खरीद के लिए 100 करोड़ का इंतजाम, 50 करोड़ एक्स्ट्रा भी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















