देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय, देहरादून के नव निर्मित बहुउद्देशीय भवन में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधिवत उद्घाटन किया। इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य संसदीय प्रणाली, शोध, अध्ययन एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। उद्घाटन समारोह के दौरान नवगठित कार्यसमिति द्वारा संस्थान के कार्य संचालन का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष खण्डूडी ने कहा कि संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण की आवश्यकता को देते हुए संस्थान की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा । साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का मुख्यालय गैरसैंण विधानसभा भवन भराड़ीसैण में होगा । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्थान विधायकों, शोधार्थियों और प्रशासनिक अधिकारियों को संसदीय प्रक्रिया एवं नीतिगत निर्णयों की गहन समझ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह संस्थान उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और देशों के संसदीय अध्ययन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
संस्थान के कार्य संचालन हेतु गठित कार्यसमिति ने भी अपनी रूपरेखा प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यसमिति ने आश्वस्त किया कि संस्थान उच्च गुणवत्ता युक्त संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण के लिए कार्य करेगा और विधायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा। यह संस्थान उत्तराखंड की संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा।इस अवसर राजपुर विधायक खजान दास रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे ।
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय का स्पीकर ने किया उद्घाटन
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















