नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश अपने-अपने सीमा सुरक्षा बलों के उप कमांडरों के बीच एक नई हॉटलाइन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। अभी इन बलों के प्रमुखों के बीच हॉटलाइन है। दोनों देशों ने अपनी साझा सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 99 नए क्षेत्रों की पहचान भी की है। सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच गुरुवार को यहां महानिदेशक स्तर की बैठक में इन निर्णयों को अंतिम रूप दिया गया। गत पांच अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई।
उन्होंने बताया कि 18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय बैठक सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें भारतीय पक्ष अपने पड़ोसी को 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा के शेष क्षेत्रों पर बाड़ लगाने के महत्व के बारे में समझाने में सफल रहा। यह सीमा पूर्वी छोर पर पांच भारतीय राज्यों तक फैली हुई है।
भारत-बांग्लादेश सीमा बलों के बीच शुरू होगी नई हॉटलाइन, 99 नए क्षेत्रों पर लगेगी बाड़
Latest Articles
श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सात ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में लगभग छह सौ 68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात कर्मचारी...
आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक...
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली...
वियतनाम में नौका दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची...
नई दिल्ली। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के निकट कल हुई नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय...
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया...
नई दिल्ली। भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले...
नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन
नई दिल्ली। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय...
















