नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में आरोपित विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ अपने आदेश को रिकॉल करते उत्तर प्रदेश पुलिस को दस दिनों के अंदर अपनी जांच पूरी करने को कहा है। पहले उसके खिलाफ जांच लंबित है या नहीं यह पता करने को निर्देशित किया गया था। अब्बास अंसारी यूपी गैंगस्टर एक्ट में पांच महीने से जेल में है और उसने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जस्टिस सूर्यकांत और एनके सिंह ने शुक्रवार को दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए। अब इस मामले की सुनवाई छह मार्च को होगी।इससे पहले अब्बास अंसारी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि उसके खिलाफ यह मामला यूपी गैंगस्टर एक्ट का है जो चित्रकूट में दर्ज है। पीठ ने पूछा कि मामले में जांच की क्या स्थिति है।
प्रदेश सरकार की ओर से पेश एडीशनल सालिसिटर जनरल ने कहा कि अभी इसके साथ के चार अभियुक्त फरार हैं। उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी के खिलाफ कुल दस मामले लंबित हैं। लेकिन सिब्बल ने बताया कि उन सभी मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है।
पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दो दिन पहले दाखिल किए गए हलफनामे का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कहा गया है कि मामले की जांच अभी चल रही है। जबकि सिब्बल बराबर कहते रहे कि कोई जांच नहीं चल रही है। प्रदेश सरकार बस उन्हें जेल में रखना चाहती है। वह पांच महीने से जेल में हैं। अगर कोर्ट ने इस केस में जमानत दे दी तो उन्हें किसी दूसरे में अंदर कर दिया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी। पीठ ने उत्तर प्रदेश की ओर से पेश एएसजी से कहा कि वह दस दिन में मामले की जांच पूरी करें।
‘अब्बास अंसारी के खिलाफ 10 दिन में जांच पूरी करो’, यूपी पुलिस को सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
Latest Articles
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जारी किए दिशानिर्देश
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर श्री प्रधान...
आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों...
पीएम मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों...
नई दिल्ली: भारत और वियतनाम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा तत्व, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति और पर्यटन...
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा...
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई...

















