तिरुवनंतपुरम। दक्षिणी रेलवे जोन के तिरुवनंतपुरम मंडल ने कुछ वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था, वहीं अब इस आदेश को केरल रेलवे डिवीजन ने वापस ले लिया है। मंडल ने कहा था कि ड्यूटी के दौरान माउथवॉश और शीतल पेय पीने से श्वास परीक्षण के दौरान समस्याएं आती हैं और चालक दल की तैनाती व ट्रेनों का सुचारू संचालन प्रभावित होता है।
अठारह फरवरी को मंडल की ओर से जारी विशेष परिपत्र में कहा गया था कि ड्यूटी शुरू होने से पहले और ड्यूटी के दौरान ‘ब्रीथ एनालाइजर’ द्वारा सांसों के परीक्षण के दौरान अल्कोहल की मात्रा बढ़ी हुई पाई जा रही है और इस तरह की अनुचित घटनाओं के लिए मुख्य रूप से चालक दल द्वारा होम्योपैथिक दवाओं, शीतल पेय, नारियल पानी, कफ सिरप, माउथवॉश आदि का सेवन जिम्मेदार है।
परिपत्र में कहा गया था कि सरकार के स्वामित्व वाली रासायनिक परीक्षक प्रयोगशाला में ऐसे मामलों में लिए गए रक्त के नमूनों का विश्लेषण करते समय, लगभग सभी रक्त नमूनों में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। लेकिन सांस में अल्कोहल की मौजूदगी बहुत अधिक पाई जाती है जो सीधे चालक दल के कामकाज को प्रभावित करती है। इसलिए, ट्रेन संचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि ड्यूटी शुरू होने से पहले और ड्यूटी के दौरान उपर्युक्त वस्तुओं का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
केरल रेलवे डिवीजन ने लोको पायलटों के लिए शीतल पेय, माउथवॉश पर प्रतिबंध का आदेश वापस ले लिया
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















