15.3 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में छावनी पर आत्मघाती हमला, नौ लोगों की मौत; छह आतंकी ढेर

नई दिल्ली। फिज गुल बहादुर से जुड़े कम चर्चित जैश अल फुरसान ने बन्नू आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली। यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है। अस्पताल अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि पास की सिविल इमारतों से पांच लोगों के हताहत होने की खबर है, जबकि राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बन्नू छावनी की चारदीवारी से सटे एक मस्जिद के मलबे से चार शव बरामद किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटों के बाद छावनी की दीवार ढह गई और कम से कम पांच से छह हमलावरों ने छावनी में घुसने की कोशिश भी की। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया। सूत्रों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने छावनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों को सील कर दिया है। विस्फोट स्थल तक हमलावरों पहुंच नहीं दी है। सुरक्षाबलों ने बताया कि आत्मघाती विस्फोट के बाद छावनी में घुसे कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने बन्नू विस्फोट की निंदा की है। उन्होंने घटना पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। गंडापुर ने कहा, रमजान के पवित्र महीने के दौरान ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय और दुखद हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

0
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...

भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...

SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...