30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स

नई दिल्ली। अगले हफ्ते तक अमेरिका दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा। इसके बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी होगी। नौ महीने से सुनीता अंतरिक्ष में फंसी हैं। जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि वे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में तेजी लाना चाहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर लगभग नौ महीने से फंसीं नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ जल्द धरती पर लौटने वाली हैं। दोनों पिछले वर्ष पांच जून को बोइंग के अंतरिक्षयान स्टारलाइनर से आईएसएस पहुंचे थे। मगर स्टारलाइनर में तकनीकी समस्या के कारण उनकी वापसी नहीं हो सकी।
आखिरकार नौ महीने बाद विल्मोर और सुनीता इस महीने के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन से लौट सकते हैं। अगले सप्ताह तक उनकी जगह अन्य अंतरिक्षयात्रियों के आईएसएस पहुंचने की उम्मीद है। विल्मोर ने कहा कि राजनीति जीवन का हिस्सा है, लेकिन इसने उनकी और सुनीता की वापसी पर असर नहीं पड़ा। हालांकि, ‘स्पेसएक्स कैप्सूल’ में बदलाव के कारण उनकी वापसी का समय कुछ हफ्ते और बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ‘स्पेसएक्स’ के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि वे अंतरिक्षयात्रियों की वापसी में तेजी लाना चाहते हैं। विलंब के लिए उन्होंने बाइडन प्रशासन को दोषी ठहराया था। सुनीता ने एक प्रश्न के उत्तर में मस्क के हाल के उस बयान आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने दो वर्षों में ही अंतरिक्ष स्टेशन को बंद करने की बात कही थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...