37.5 C
Dehradun
Sunday, June 7, 2026


spot_img

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल ने ‘‘गार्गी’’ चैटबॉट का अनावरण किया

देहरादून: वसंतोत्सव के दूसरे दिन राजभवन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट ‘‘गार्गी नारी शक्ति’’ का अनावरण किया। इस चैटबॉट के माध्यम से महिलाएं तकनीकी का उपयोग कर कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति इस चैटबॉट का उपयोग कर तकनीकी रूप से और सशक्त बनेंगी। उन्होंने इस चैटबॉट को तैयार करने वाले सिद्धार्थ माधव और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
वसंतोत्सव के सायंकालीन कार्यक्रमों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें सदानंद विश्वास के कथक धरोहर दल द्वारा विशेष शिव त्रिपुण्ड कथक प्रस्तुति और उप्रेती बहनों, ज्योति और नीरजा उप्रेती की मनमोहक प्रस्तुति शामिल रही। इन मनमोहक प्रस्तुतियों का उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी बताते हुए कहा कि नारी सृजन, शक्ति और संस्कार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करती हैं। बदलते समय के साथ यह जरूरी हैं कि हमारी मातृ शक्ति तकनीकी नवाचार का उपयोग करें। गार्गी चैटबॉट के माध्यम से महिलाएं तकनीकी रूप से सशक्त होंगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां समृद्धि और प्रगति स्वतः ही आती है। उन्होंने उत्तराखण्ड की महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल परिवार और समाज को सशक्त बना रही हैं, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, सेना, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला, भोले जी महाराज, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित उद्यान विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...

पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...

केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

0
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी...

उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...