इस्लामाबाद: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया कि उसने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया है और 182 यात्रियों को पिछले छह घंटे से बंधक बना रखा है। इसके अलावा बीएलए ने 20 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को मारने का भी दावा किया है। बीएलए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद हमारे लड़ाकों ने 182 लोगों को बंधक बना लिया है। पिछले छह घंटे से वे हमारी हिरासत में हैं। इस ऑपरेशन के दौरान आठ अतिरिक्त पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को मार गिराया गया, जिससे कुल दुश्मन हताहतों की संख्या 20 से अधिक हो गई है।
बीएलए ने यह भी दावा किया कि उसके लड़ाके पाकिस्तानी वायु सेना का सामना कर रहे हैं और एंटी-एयरक्राफ्ट आर्टिलरी का उपयोग कर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बयान में दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान हमारे लड़ाकों और पाकिस्तानी वायु सेना के बीच भीषण लड़ाई हुई, जिसमें हमने दुश्मन को गंभीर क्षति पहुंचाई। बीएलए के लड़ाके लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना को चुनौती दे रहे हैं। बीएलए के अनुसार अब तक किसी भी लड़ाके को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बयान में कहा गया कि सभी बंधकों को बीएलए की फिदायीन यूनिट माजिद ब्रिगेड की निगरानी में रखा गया है।
बीएलए ने चेतावनी देते हुए कहा, “इस सफल ऑपरेशन में अब तक कोई भी बीएलए लड़ाका घायल या मरा नहीं है। फिलहाल सभी बंधक माजिद ब्रिगेड की हिरासत में हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि पाकिस्तानी सेना नजदीक आने की कोशिश करती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और फिदायीन लड़ाके अंत तक बिना पीछे हटे लड़ते रहेंगे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, जब उस पर हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 450 से अधिक यात्री और ट्रेन स्टाफ बंधक बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। बलूचिस्तान सरकार ने प्रांत में आपातकालीन उपाय लागू कर दिए हैं और सभी सरकारी संस्थानों को सतर्क कर दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने डॉन अखबार को बताया कि स्थिति को संभालने के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने सैन्य ऑपरेशन करने की कोशिश की तो सभी बंधकों को मार डालेंगे। एआरवाई न्यूज के अनुसार, ट्रेन के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पाकिस्तान के समा टीवी ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि अब तक 9 कोच वाली इस ट्रेन के 450 यात्रियों और कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। यह ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी।
पाक ट्रेन हाईजैक: बलूच आर्मी ने 20 सैन्य कर्मियों की हत्या का किया दावा
Latest Articles
भारत में विकसित हुए उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म; युद्धपोत परियोजना से जुड़ा हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा
नई दिल्ली:डीआरडीओ ने अहिल्यानगर में सेना के लिए दो उन्नत स्वदेशी बख्तरबंद प्लेटफॉर्म लॉन्च किए और नौसेना के युद्धपोत का सफल हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा...
उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0...
नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश...
मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी...
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और...
अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान उपाध्यक्ष सुमन के० बेरी का स्थान लेंगे।...
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस...














