देहरादून: राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। हादसे के वक्त ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौत, दो लोग घायल
Latest Articles
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात...
पिथौरागढ़ में 03 से 08 अगस्त तक आयोजित होगी 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना)...
देहरादून: 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊँ द्वारा पूर्व सैनिकों एवं पात्र भूतपूर्व महिला कर्मियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन 03 अगस्त...
एसआईआर में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने...
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...
राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती : प्रधानमंत्री...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती है। श्री मोदी...
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत...















