19.1 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

होली रंग, उमंग और हर्षाेल्लास का त्योहारः सीएम धामी  

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षाेल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों ने जमकर फूलों और रंगों से होली खेली। इस मौके पर सभी ने एकस्वर में एकरूपता और एकजुटता के रंगों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने का आह्वाहन किया।
बलबीर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का सबसे पहले पुष्पों से स्वागत किया। वहीं मंच पर मौजूद प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री को गुलाल से टीका लगाकर, फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सरकार में दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, मधु भट्ट, डाक्टर गीता खन्ना आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। इससे पूर्व सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा होली के गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर, माहौल को रंगीन और होलीमय बनाया।
इस मौके पर सीएम धामी ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और उल्लास के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि होली की तरह विकास और समृद्धता के रंग प्रत्येक उत्तराखंडवासी को पूरी तरह से रंग दे। प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उत्तराखंड सरकार के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णयों का क्रम बदस्तूर जारी रहे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए होली को उमंग, उत्साह और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा। इस त्यौहार से मिली ऊर्जा देवभूमि से विभाजनकारी, जातिवादी, क्षेत्रवाद जैसी बुराइयों का समूल नाश करेगी। राज्य, आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकसित होने की राह पर चल पड़ा है। जिसे हमें एकजुटता और पूर्ण सामर्थ्य से आगे भी बरकरार रखना है और विकसित राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...

निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...

0
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...

आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति

0
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...

0
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...