जम्मू: उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी है। रात दस बजे के लगभग दरिया में संदिग्ध मूवमेंट देखने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने गोलीबारी की। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पिछले नौ दिन के भीतर तीसरी बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोट पुलिस चौकी की टीम के साथ सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने पंजतीर्थी बरोटा में तीन संदिग्धों की मूवमेंट देखी। उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की गई। गोलीबारी होते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर रवाना किया गया है। सुफैन में वीरवार को जहां आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी और इसके बाद द्रब्बड़ में जहां रविवार शाम आतंकी देखे गए थे यह उससे करीब पांच किमी की दूरी पर है।
जम्मू के द्रब्बड़ क्षेत्र में रविवार रात एक चिंताजनक घटना सामने आई, जब तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर अजीबोगरीब हरकत की। घटना के बाद से परिवार के सदस्य दहशत में हैं और उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित परिवार की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि तीनों संदिग्धों ने सबसे पहले पानी पिलाने का बहाना बनाया। पानी मांगने के बाद वे अचानक रसोई में घुस गए। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा, तो वे रोटी ढूंढ रहे थे।
महिला ने विस्तार से बताया, एक संदिग्ध सब्जी की तरफ देख रहा था, जबकि दूसरा रोटी ढूंढ रहा था। उन्हें मुश्किल से दिन की बची हुई दो रोटियां मिलीं। मैंने उन्हें बताया कि अभी आटा तैयार हो रहा है और रोटियां नहीं पकी हैं। इसके बाद दो संदिग्ध रसोई में ही रुके रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर निकलकर अन्य कमरों में झांकने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने लगा।
महिला ने आगे बताया कि संदिग्धों ने रसोई की शेल्फ पर 500-500 रुपये के दो नोट रख दिए। हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए उन नोटों को वापस उनके हाथ में थमा दिया और लेने से मना कर दिया। संदिग्धों ने महिला से उसका नाम भी पूछा, लेकिन उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद, तीनों व्यक्ति बिना कुछ कहे उसी रास्ते से वापस चले गए, जिस रास्ते से वे आए थे जंगल की ओर। महिला ने यह भी बताया कि जब संदिग्ध उनके आंगन में घुसे, तो परिवार के अन्य सदस्य भाग गए। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने बताया, हम दूर से ही स्थिति देख रहे थे। तीनों लोग बैग लिए हुए थे। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पंजतीर्थी इलाके में छिपे आतंकी
Latest Articles
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...
देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील
देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...
हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...
















