25.4 C
Dehradun
Friday, April 24, 2026


spot_img

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी भीषण आग, समय रहते ट्रेन से अलग किया गया डिब्बा

उज्जैन: सुमराखेडा उज्जैन के पास तराना में 20846 बिलासपुर-बीकानेर गाडी में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन के एसएलआर (जनरेटर डिब्बे) में आग लगने के बाद अफरा तफरी मची, जिसके बाद इस डिब्बे को अलगकर गाड़ी को रवाना कर दिया गया है।रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन बीकानेर से चलकर बिलासपुर जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे तराना रोड स्टेशन से पहले ट्रेन के पावर कोच में आग निकलने की घटना हुई। हादसे के बाद ट्रेन से इस डिब्बे को अलग कर दिया गया था। इस दौरान तराना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के बाद  ग्रामीण भी ट्रेन में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचे। जिन्होंने कोच के कांच फोड़कर और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। अगर समय रहते रेलवे के जिम्मेदार और ग्रामीण जन अपनी सूझबूझ का परिचय नहीं देते तो जरूर बड़ी घटना घटी तो सकती थी।

जिस समय ट्रेन के एसएलआर डिब्बे में आग लगी थी उसे समय यह ट्रेन काली सिंध नदी के ब्रिज पर थी। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों से व्यवस्था की गई। और आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोक दिया गया था। इस दौरान आग पर काबू पाने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से पावर कोच मंगा कर 6:32 पर ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं पर मंथन हुआ। डोभाल ने...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रमुख राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारकों ने जनसंपर्क...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समर स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा की, यात्रियों की सुविधा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों के चुनाव...

0
नई दिल्ली। पश्‍चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु के 234 सीटों के लिए हुए...

चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

0
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...