नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) देश का पहला ऐसा मेट्रो कॉरिडोर शुरू करने जा रही है, जिसे तीन कोच वाली ट्रेनें चलाने के लिए तैयार किया जाएगा। यह कॉरिडोर देश के शहरी परिवहन नेटवर्क में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। फेज-4 के लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में दूसरी सबसे छोटी मेट्रो लाइन (8 किलोमीटर) पर बनेगा। इसी कॉरिडोर पर तीन कोच वाली मेट्रो चलेगी।
मौजूदा समय में मेट्रो की लाइनों पर 4, 6 या 8 कोच वाली ट्रेनों का इस्तेमाल किया जाता है। तीन कोच की ट्रेन को विशेष रूप से कम दूरी की यात्रा के लिए विकसित किया गया है। छोटी ट्रेनें दैनिक यात्रियों की पर्याप्त संख्या को समायोजित करते हुए बेहतर फ्रीक्वेंसी और परिचालन दक्षता सुनिश्चित करेंगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि यह कॉरिडोर केवल ट्रेन की लंबाई को कम करने के बारे में नहीं, बल्कि भविष्य के लिए कुशल और कम लागत वाली मेट्रो प्रणाली के साथ शहरी गतिशीलता के उपयोग को अपनाने की तरफ एक कदम है। राजधानी के संकरे क्षेत्रों में मेट्रो की पहुंच बढ़ाने में यह बेहतर साबित होगा। यात्री संख्या के आकलन को ध्यान में रखते हुए लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर को विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर कम दूरी के यात्रियों के लिए काफी कारगर होगा।
छोटी ट्रेन से यह भी फायदा होगा कि इसमें प्रति ट्रिप ऊर्जा की कम खपत होगी। 3-कोच प्रणाली में निवेश कर दिल्ली मेट्रो शीर्ष स्तरीय अर्बन ट्रांजिट सॉल्यूशन प्रदान करते हुए आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित कर रही है। लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर विशेष रूप से दक्षिण और मध्य दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगा। मौजूदा मेट्रो लाइनों पर भीड़भाड़ को कम कर और प्रमुख स्टेशनों पर निर्बाध इंटरचेंज प्रदान कर इस परियोजना से हजारों दैनिक यात्रियों के लिए यात्रा के समय को कम करने में मदद करेगा।
हर कोच की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की होगी, ताकि कम खर्च के साथ पर्यावरण को भी नुकसान न हो। हर कोच में बैठने और खड़े होने की क्षमता लगभग 300 यात्री की होगी यानी 3 कोच में प्रति ट्रिप 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे। कॉरिडोर में आठ महत्वपूर्ण स्टेशन हैं, जिसमें लाजपत नगर (पिंक और वायलेट लाइनों के साथ इंटरचेंज), एंड्रयूज गंज, जीके-1, चिराग दिल्ली (मजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज), पुष्पा भवन, साकेत कोर्ट, पुष्प विहार, साकेत जी ब्लॉक (गोल्डन लाइन के साथ इंटरचेंज) स्टेशन शामिल हैं।
दिल्ली में दौड़ेगी देश की पहली तीन कोच वाली मेट्रो, 8 KM की लाइन पर होंगे आठ स्टेशन
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















