22.4 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

विशेष विमान से भारत लाया जा रहा तहव्वुर राणा

नई दिल्ली: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने उसकी प्रत्यर्पण में आ रही सभी अड़चनों को दूर कर दिया है। जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा को लॉस एंजेलिस स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। अमेरिका में विभिन्न कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एक बहु-एजेंसी टीम वहां पहुंच चुकी है।
राणा को भारत लाने का रास्ता तब साफ हो गया था जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अंतिम अपील को खारिज कर दिया था। उसने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन याचिका दाखिल की थी, जिसमें यह दलील दी गई थी कि भारत में उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है, जो अमेरिका के कानून और संयुक्त राष्ट्र के यातना विरोधी समझौते का उल्लंघन होगा। लेकिन अदालत ने उसकी दलीलों को ठुकरा दिया। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, आप सभी जानते हैं कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी है। जहां तक राणा के प्रत्यर्पण की बात है, इस समय मेरे पास कोई नया अपडेट नहीं है। उचित समय पर जानकारी साझा की जाएगी।
राणा ने भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के आखिरी दांव के रूप में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। दो दिन पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने राणा की याचिका खारिज कर दी थी। राणा को भारत लाने के लिए पहले से ही अमेरिका में भारतीय एजेंसियों की एक टीम पहुंची थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टीम ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ राणा के प्रत्यर्पण संबंधी कागजी और कानूनी प्रक्रियां पूरी की और उसे लेकर भारत रवाना हुई। सूत्रों ने बताया कि राणा बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भारत पहुचेगा।राणा ने 27 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट न्यायाधीश और ‘नाइंथ सर्किट’ की सर्किट जज एलेना कागन के समक्ष ‘बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन’ दिया था। गत माह की शुरुआत में ही कागन ने यह अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद राणा ने अपने इस आवेदन को नवीनीकृत किया था। 4 अप्रैल को इस पर सुनवाई हुई और सुप्रीम कोर्ट ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया। इससे पहले भी राणा ने बीमारी और भारत में अपनी जान को खतरा बताकर प्रत्यर्पण से छूट मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि फरवरी में पीएम नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात में डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने दुष्ट राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है। हेडली 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। इस हमले में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था। अब राणा के आने से जांच एजेंसियों को इस हमले में पाकिस्तानी सरकारी तत्वों की भूमिका उजागर करने में मदद मिलेगी।
फरवरी में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनकी सरकार ने एक “बेहद खतरनाक व्यक्ति” को भारत प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दी है ताकि वह न्याय का सामना कर सके। अब, कानूनी बाधाएं हटने के बाद राणा को भारत लाकर 26/11 हमलों में उसकी भूमिका के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना कराना होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...