देहरादून। फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। वहीं एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई। थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें श्रीनगर बेस अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों समेत पांच अन्घ्य के शव भी बरामद हो गए हैं। थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीना गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है। मीना नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीना के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।
घायल महिला सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर कुछ परिजन पहुंचे हैं। मीना गुसाई व सुनील गुसाईं के बच्चों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, बताया जा रहा है कि एक 12वीं में व दूसरा 8 वीं कक्षा में है। देवप्रयाग थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे स्थानीन लोगों की ओर थाना देवप्रयाग में फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई। देवप्रयाग से कीर्तिनगर की ओर करीब 15 से 16 किमी की दूरी पर बागवान से पहले यह हादसा हुआ है। जहां करीब 250 मीटर गहरी खाई में थार वाहन गिरा था। घटनास्थल पर सड़क मार्ग ठीक और काफी चौड़ा है। थार वाहन सड़क पर लगे सीमेंट के पैराफिट को तोड़कर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। संभवतरू नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा। दुर्घटना में थार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके से एसडीआरएफ की टीम ने महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है।
वाहन खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Latest Articles
विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...
ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...
इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

















