32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मंगलवार को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन माजिद अलनेखैलावी ने उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात में उत्तराखण्ड और यूएई के बीच निवेश के संभावित क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने माजिद अलनेखैलावी को बताया कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन के उपरांत राज्य एक नए निवेश गंतव्य के रूप में उभरा है। उत्तराखण्ड राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था, सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, सुविधायुक्त सड़क संपर्क और अनुकूल नीतिगत माहौल ने देश और विदेश के निवेशकों का विश्वास अर्जित किया है।
अजय मिश्रा ने माजिद अलनेखैलावी को उत्तराखण्ड में संभावित निवेश एवं रोजगार के क्षेत्रों, जैसे वैकल्पिक ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी, नॉलेज सिटी इत्यादि के लिए परस्पर सहयोग की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में महत्वपूर्ण कॉरिडोर परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में कॉरिडोर परियोजनाओं में निवेश के लिए अपार सम्भावनाऐं है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, वेलनेस, बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, रोड़ कनेक्टिीविटी और अवस्थापना विकास, महिला समूह द्वारा स्थानीय उत्पादनों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...