18.7 C
Dehradun
Tuesday, May 5, 2026


spot_img

सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत  

देहरादून। प्रदेश भर में नवीन शैक्षणिक संत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव मनाये जायेगे। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश भर में 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को प्रदेश माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से प्रदेशभर में मनाये जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करेगे।
प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में सोमवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। जबकि पीटीए की बैठका भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के  शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर विगत वर्ष की भांति शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयी शिक्षा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत्तोत्सव एवं छात्र अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसमें कक्षा 1 में नव प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का विद्यालय में स्वागत किया जाय तथा विद्यालय के सेवित क्षेत्र में यदि अभी भी ऐसे बच्चें हों जो कक्षा 1 में प्रवेश लेने से वंचित हों तो उनका नामांकन करवाया जायेगा। प्रवेशोत्सव में सभी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय प्रबन्धन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, अध्यापक अभिभावक समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। 3 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का बालवाटिका-एक में प्रवेश हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियों से सम्पर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 5 जिन विद्यालयों में बालवाटिका विद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं, वहां बालवाटिका-1 में नव प्रवेशित बच्चों को भी उनके अभिभावकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में ही स्वागत्तोत्सव मनाया जायेगा। छात्र-अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख तथा अध्यापक विद्यालयों में शासकीय व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। प्रत्येक कक्षा अध्यापक अभिभावकों के साथ उनके पाल्यों के विगत कक्षा के परीक्षाफल को साझा करते हुये उनके द्वारा ष्मिशन कोशिशश् के अन्तर्गत कम सम्प्राप्ति के सम्बोधों पर किये जा रहे सुधारात्मक शिक्षण क्रिया कलापों को भी साझा करेंगे। विगत कक्षा में सर्वाेत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, क्रीडा, एनएसएस, एनसीसी, स्काउटिंग तथा अन्य शिक्षणेतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं द्वारा विगत वर्ष में श्प्रतिभादिवस / बस्तामुक्त दिवस, या अन्य किसी दिवस / प्रतियोगिता पर तैयार की गई विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सोमवार को रानीपोखरी के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव में प्रवेशोत्सव, राइंका हिवालीधार में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगाः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के...

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न...

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद...

0
दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिल्ली में जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात...

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...