27.2 C
Dehradun
Saturday, July 18, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा से संबंधित राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल 24 अप्रैल को आयोजित होगी

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा चारधाम यात्रा-2025 को लेकर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रा को लेकर आईआरएस प्रणाली के तहत विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों के धरातलीय परीक्षण के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल राज्य के सात जनपदों-उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 22 अप्रैल, 2025 को टेबल टॉप अभ्यास तथा दिनांक 24 अप्रैल, 2025 को मॉक ड्रिल की जाएगी। उक्त टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा मॉक ड्रिल उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, 36 आई.टी. पार्क, देहरादून के तृतीय तल पर अवस्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्रातः 9.55 बजे प्रारम्भ होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

0
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...