नई दिल्ली: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख का पद संभालेंगे। वह एक मई को मौजूदा एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे। धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। वह बल में 40 से अधिक वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। एयर मार्शल तिवारी वर्तमान में गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाल रहे हैं। उनके स्थान पर वर्तमान प्रशिक्षण कमान प्रमुख आएंगे।
इसके अलावा, तीनों सेनाओं के एकीकृत रक्षा स्टाफ को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के अध्यक्ष के रूप में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कार्यभार संभालेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू के स्थान पर नए सीआईएससी के रूप में पद संभालेंगे। मैथ्यू 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। बता दें कि सीआईएससी तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के लिए जिम्मेदार है। साथ ही तीनों सेनाओं के मामलों के प्रबंधन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ टीम का हिस्सा है।
एयर मार्शल दीक्षित मिराज 2000 लड़ाकू विमान के पायलट हैं। वह वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं और सेंट्रल एयर कमांड का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 1 मई को अपना नया पदभार संभालेंगे। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सेक्टरों में चीन और पाकिस्तान सीमा पर संचालन के लिए जिम्मेदार भारतीय सेना की उत्तरी कमान को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के रूप में नया प्रमुख मिलेगा। शर्मा वर्तमान में सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (रणनीति) हैं। इसके अलावा उन्होंने सैन्य संचालन महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। शर्मा वर्तमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार की जगह लेंगे। कुमार भी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ श्रीनगर की यात्रा की थी।
वायुसेना के नए उप प्रमुख बनेंगे नर्मदेश्वर तिवारी, तीनों सेनाओं को मिलेगा CISC; शर्मा संभालेंगे सेना की उत्तरी कमान
Latest Articles
सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...
मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...
ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...
उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...
















