ज्योर्तिमठ/देहरादून। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रातरू 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल रहे है आज शुक्रवार 2 मई को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे गाडू घड़ा, श्री रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित, आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी एवं श्री गरूड़ जी श्री नृसिंह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना पश्चात श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से सेना के बैंड की भक्तिमय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर प्रवास हेतु प्रस्थान किया है।
भगवान बदरीविशाल के वाहन श्री गरूड़ जी महाराज को इस बार मंदिर समिति ने हक हकूकधारियों के सहयोग से पूजा-अर्चना पश्चात भब्य समारोह पूर्वक श्री बदरीनाथ धाम हेतु प्रस्थान कराया।
इस बार ऐतिहासिक रूप से पहली बार भगवान नारायण हरि के वाहन श्री गरूड़ जी समारोह पूर्वक धाम को रवाना हुए जिस कारण श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखा गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गरूड़ जी की डोली सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी को श्री बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया। अपने संदेश में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ से बताया कि कल शनिवार 3 मई शाम को सभी देव डोलियां श्री गरूड़ जी, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी एवं रावल जी सहित पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवंरावल जी श्री बदरीनाथ धाम को पहुंचेगे।रविवार 4 मई प्रातरू 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे। आज देव डोलियों के प्रस्थान के समय धरणीधर महाराज के आश्रम में देव डोलियों का स्वागत हुआ।श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ में रावल अमरनाथ नंबूदरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कपरवाण, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, रैक्वाल पंचायत अध्यक्ष अनूप पंवार, कोषाध्यक्ष आशीष सती,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट,संतोष तिवारी,डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, एवं तेलकलश यात्रा में शामिल डिमरी पुजारीगण,नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी , राजपुरोहित कांता प्रसाद नौटियाल लेखाकार भूपेंद्र रावत,नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत पुजारी रघुनंदन प्रसाद डिमरी पुजारीगण श्री नृसिंह मंदिर सुशील डिमरी, कृपाल सनवाल,अमित पंवार, द्वारिका सिंह बिष्ट,रामप्रसाद थपलियाल, प्रकाश भुजवाण,विकास सनवाल,प्रकाश नैनवाल,रघुवीर पुंडीर मंजेश भुजवाण,नारायण ऩबूदरी, राहुल मैखुरी,राजेश नंबूदरी, दर्शन कोटवाल योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान...
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं...
अल्मोड़ा/देहरादून। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज
नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण...
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में...
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग...
‘2029 तक 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा डिफेंस एक्सपोर्ट’, बोले रक्षा सचिव...
नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य...















