नई दिल्ली। भारतीय समय के अनुसार देर रात एक बजे बंद कमरे में पाकिस्तान की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हुई। पाकिस्तान अभी परिषद का अस्थायी सदस्य है जबकि भारत अभी इसका सदस्य नहीं है। पाकिस्तान की मांग पर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष ग्रीस ने बैठक के लिए पांच मई की तारीख तय की। बैठक में सुरक्षा परिषद के राजनीतिक और शांतिस्थापना मामलों के विभाग में मध्य पूर्व, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के महासचिव खालिद मोहम्मद खियरी सदस्यों को मामले से अवगत करा रहे हैं। खियरी शांति अभियान विभाग के भी महासचिव हैं। भारत अभी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत असिम इफ्तेखार अहमद बैठक के बाद पत्रकारों को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने मीडिया से कहा कि ऐसी चर्चा से कोई परिणाम निकलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है, जिसमें संघर्ष में शामिल एक पक्ष परिषद की अपनी सदस्यता का उपयोग करके धारणाओं को आकार देने की कोशिश करता हो। भारत ऐसे किसी भी पाकिस्तानी प्रयासों को विफल कर देगा।
भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
Latest Articles
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...
मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगाः महाराज
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी...
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा...
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा...
मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
पौड़ी गढ़वाल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...

















