नई दिल्ली: देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाईअड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन और जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। इसके अलावा, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई को भी बंद कर दिया गया है।
कोलकाता हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआईएसएफ के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो जवान पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है। हवाई अड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम पहले ही लागू कर दिए गए हैं। हवाई अड्डा परिसर में आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों में किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो पहले छुट्टी पर थे, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया है। कल ही सीआईएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) ने हवाई अड्डा प्रशासन के निदेशक और विभिन्न एयरलाइंस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई। हवाई अड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम पहले ही लागू कर दिए गए हैं। हवाई अड्डा परिसर में आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों में किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीएआईएल), जो कि देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है, ने बताया कि एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य है। हालांकि, डायल ने यात्रियों को आगाह किया है कि बदलती एयरस्पेस स्थिति और सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव आ सकता है। डीएआईएल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करें, चाहे वह हाथ के सामान का हो या चेक-इन बैगेज का। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों और एयरलाइन स्टाफ के साथ पूरा सहयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यात्रा प्रक्रिया आसान और सुगम बनी रहे।
पाकिस्तान से तनाव के बीच ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य, 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद
Latest Articles
13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...
भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल...
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...
धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...

















