हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ईमेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे में ‘स्लीपर सेल’ हैं और हवाई अड्डे पर विस्फोट हो सकता है। इसके बाद अधिकारियों ने तलाशी शुरू की, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं और सुरक्षा को बढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां बरती गई हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ईमेल को फर्जी घोषित किया है, पुलिस ने कहा, इसमें (बम लगाने के बारे में) कोई खास जिक्र नहीं था और यह एक सामान्य धमकी थी। हम सतर्क हैं और अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। तलाशी ली गई, लेकिन अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम धमकी का ईमेल मिला, बढ़ाई गई सुरक्षा
Latest Articles
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये...
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और उससे जुड़ी खेल अवसंरचना परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए...
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष ने आईआईटी रुड़की की पम्प्ड स्टोरेज जलविद्युत पर रिपोर्ट...
देहरादून। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में पंप्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसपी) की महत्वपूर्ण भूमिका को...
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान...
देहरादून। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार का शिकंजा अब और कसेगा। त्योहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर माह...
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
















