देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। सभी जनपदों में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं पोलिंग बूथों पर बीएलओ की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मतदान की शपथ लेने के साथ ही सभी ने अपने पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ली। अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में लगभग 16 हजार पौधे लगाए गए, वहीं हरेला पर्व तक प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित अन्य सरकारी भवनों में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों ने सचिवालय परिसर में रुद्राक्ष, नीम सहित अन्य पौधे लगाते हुए मतदान की शपथ भी ली। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पौधरोपण अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह में हरेला पर्व तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन एंड एव्री वोट काउंट्स“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















