32 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

हनी सिंह ने फिर लिया रैपर बादशाह से पंगा, दुआ लीपा वाले विवादित बयान की सफाई पर कसा तंज

नई दिल्ली।  बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर दो पुराने रैपर्स के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बार मामला है रैपर बादशाह के एक विवादित बयान और उस पर हनी सिंह की तीखी प्रतिक्रिया का। दुआ लीपा को लेकर दिए गए एक कमेंट के बाद पहले ही बादशाह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे थे और अब हनी सिंह के तंज ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है। दरअसल बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंटरनेशनल पॉप सिंगर दुआ लीपा के बारे में ऐसा बयान दिया, जो काफी आपत्तिजनक माना गया। उन्होंने कहा था कि वो उनके साथ बच्चे पैदा करना पसंद करेंगे। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद बादशाह ने सफाई दी कि उनका इरादा तारीफ करने का था, न कि अपमान का। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी महिला की तारीफ करना चाहते हैं, तो सबसे खूबसूरत तारीफ ये हो सकती है कि आप उन्हें अपने बच्चों की मां के रूप में देखना चाहें।’
हालांकि बादशाह की ये सफाई भी लोगों को रास नहीं आई। इंस्टाग्राम पर जब एक मीडिया पेज ने उनकी सफाई को पोस्ट किया, तो हनी सिंह ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा- जीनियस। यह कमेंट भले ही छोटा था, लेकिन इसके पीछे छुपा तंज इंटरनेट यूजर्स से छिपा नहीं रहा। फैंस ने तुरंत समझ लिया कि हनी सिंह बादशाह की सफाई पर व्यंग्य कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पाजी ने तो कटाक्ष कर दिया’, तो दूसरे ने लिखा, ‘पाजी, तुस्सी ग्रेट हो!’
गौरतलब है कि हनी सिंह और बादशाह कभी एक ही रैप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे, जिसमें इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे रैपर भी थे। लेकिन समय के साथ इनके बीच मतभेद बढ़े और ग्रुप टूट गया। तब से दोनों रैपर्स के बीच दरार बनी हुई है, जो सोशल मीडिया और इंटरव्यूज के जरिए कई बार सामने आ चुकी है।
2024 में देहरादून में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने मंच से यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वे हनी सिंह से अपनी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वो बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं और हनी सिंह के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। लेकिन लगता है कि हनी सिंह अब भी इस रिश्ते को पहले की तरह ही देख रहे हैं और मेल-मिलाप के मूड में नहीं हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...