26.4 C
Dehradun
Wednesday, June 24, 2026


spot_img

अहमदाबाद विमान हादसे में 241 लोगों की मौत, बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज

अहमदाबाद। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चमत्कारिक रूप से एक यात्री के बचने की खबर है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

अहमदाबाद में दुखद विमान दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे हृदयविदारक बताया, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। दुर्घटना से स्तब्ध और दुखी प्रधानमंत्री मोदी ने गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह को तत्काल अहमदाबाद रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु को पीडि़त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री लगातार अहमदाबाद में राहत बचाव कार्य व घायलों हो दी जा रही तत्काल सहायता की जानकारी लेते रहे।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखे पोस्ट में अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट इस घड़ी में वे सभी संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ संपर्क में है और बचाव व राहत कार्यों के साथ-साथ पीडि़त परिवारों की सहायता के उठाए जा रहे कदमों की खुद निगरानी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे और वहां राहत व बचाव में लगे एजेंसियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभाल ली। अमित शाह गुजरात की राजधानी गांधीनगर से सांसद हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर राममोहन नायडु भी अहमदाबाद पहुंच गए।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘एअर इंडिया के विमान का बहुत दुखद हादसा हुआ है। हम सब बहुत दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी यात्रियों के परिवारों के साथ हैं जिनकी हादसे में मृत्यु हो गई है…भगवान सभी परिवार के सदस्यों को शक्ति दे, इस दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ट्वीट कर पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- ‘अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है। उनका जाना न केवल गुजरात, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’
अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय रूपाणी जी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाला है।
अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कुल 204 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार बरामद किए गए शवों में यात्री और जमीन पर मारे गए लोग दोनों शामिल हो सकते हैं, क्योंकि विमान दोपहर के भोजन के समय हवाई अड्डे के बाहर एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बता दें कि, यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। वहीं एयर इंडिया ने बताया है कि विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई सवार थे।
इस हादसे पर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन शोक जताते हुए कहा- एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में सवार थे। जो उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने की है। अहमदाबाद विमान दुर्घटना हादसे पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, ‘यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारणों पर अटकलें लगाना मेरे लिए सही नहीं होगा। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है, जिसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था।’
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा, भारत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार...

सरकार ने कहा–अल नीनो के कारण कमजोर मॉनसून के संभावित असर से निपटने में...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अल नीनो के कारण मानसून के संभावित दुष्‍प्रभाव से निपटने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण के दूसरे समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार देश के...

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

0
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक आज नई दिल्ली में हुई। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार...

बीएलओ और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख...