पेरिस: पेरिस एयर शो 2025 में भारत की युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि वैश्विक मंच पर एयरोस्पेस और रक्षा नवाचार में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दिखाया जाएगा। एक्स पर पोस्ट में डीआरडीओ ने कहा कि भारत पेरिस एयर शो में भाग लेगा। इसमें अगली पीढ़ी के मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों सहित स्वदेशी तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। यह वैश्विक मंच पर भारत की आत्मनिर्भरता, सहयोग और रणनीतिक क्षमता को दिखाएगा।
फ्रांस के ले बॉरगेट में 16 से 22 जून तक आयोजित होने वाले पेरिस एयर शो में भारत की युद्ध क्षमता को दिखाने के लिए डीआरडीओ ने पूरी तैयारी कर ली है। एक्स पर पोस्ट में डीआरडीओ ने एक वीडियो भी साझा किया। इसमें डीआरडीओ द्वारा शो में प्रदर्शित किए जाने वाले उपकरणों और प्रणालियों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में डीआरडीओ ने अपनी बीवीआर श्रेणी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र को दिखाया है। इसे लड़ाकू विमानों पर लगाने के लिए बनाया गया है। डीआरडीओ ने बताया कि इस मिसाइल को सभी मौसमों में दिन और रात में उड़ान भरने की क्षमता के साथ अत्यधिक गतिशील सुपरसोनिक विमानों को नष्ट करने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा वीडियो में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LAC) एयर फ़ोर्स मार्क 2 को भी दिखाया गया। इसे तेजस के नाम से जाना जाता है। यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित एक स्वदेशी लड़ाकू विमान है। पेरिस एयर शो में डीआरडीओ हथियार लोकेटिंग रडार (WLR) ‘स्वाति’ को भी प्रदर्शित करेगा। इसे सैन्य अभियानों में बाधा उत्पन्न करने वाली शत्रुतापूर्ण तोपों, मोर्टार और रॉकेट का पता लगाने के लिए बनाया गया है।
डीआरडीओ एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एईडब्लूएंडसी) को भी प्रदर्शित करेगा। यह दुश्मन के विमानों और यूएवी का पता लगाने और उन पर नजर रखने के लिए बना है। शो में डीआरडीओ द्वारा हेलिना (हेलीकाप्टर आधारित नाग) का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जो एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) पर स्थापित तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट श्रेणी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) प्रणाली है। वीडियो में डोर्नियर विमान के बारे में भी बताया गया है
पेरिस एयर शो में दिखेगी भारत की ताकत, डीआरडीओ ने कहा- स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का किया जाएगा प्रदर्शन
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















