देहरादून। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों ने 15 वर्षीय युवक को हुए कंधे के अस्थि कैंसर (हाई ग्रेड ऑस्टियोसारकोमा) का सफलतापूर्वक उपचार करके उसके हाथ को बचाया। युवक बीते छः महिने से दायें कंधे में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर ग्राफिक एरा पहंुचा था। डाक्टर ने जांच की तो पता चला की एक ट्यूमर कंधे की हड्डी (प्रॉक्सिमल ह्यूमरस) से होकर कंधे के जोड़ (ग्लेनोह्यूमरल ज्वांट) तक फैल चुका था। ट्यूमर ने नसों एवं रक्त वाहिकाओं को भी घेर रखा था। इसकी बायोप्सी में कॉन्ड्रोब्लास्टिक हाई ग्रेड ऑस्टियोसारकोमा की पुष्टी हुई। रोग की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने बिना किसी देरी के पहले किमोथेरेपी और फिर सर्जरी का निर्णय लिया। अत्याधुनिक थ्री-डी प्लानिंग की सहायता से इस ऑपरेशन को किया गया। मरीज की टाईप फाइव बी एक्स्ट्रा-आर्टिकुलर रिसेक्शन की गई, जिसमें प्रभावित हड्डियांे-प्रॉक्सिमल ह्यूमरस, ग्लेनॉयड और लेटरल स्कैपुला को एक साथ हटाया गया। थ्री-डी प्रिंटेड गाइड्स की सहायता से सटीक कट लगाए गए और ट्यूमर को सुरक्षित रूप से हटाया गया। सर्जरी का नेतृत्व कर रहे ऑर्थाेपेडिक ऑन्कोसर्जन डा. नरेन्द्र सिंह बुटोला ने कहा कि यह ऑपरेशन इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार सही योजना, सर्जिकल दक्षता और अत्याधुनिक तकनीकों के सहयोग से असम्भव दिखने वाले केसों में भी जीवनदायिनी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्हांेने बताया कि पूर्व में ऐसी स्थिति में हाथ को काटना ही एक मात्र उपाय बचता था। लेकिन आज अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से अंग को संरक्षित रखते हुए कैंसर का समुचित इलाज किया जा रहा है।
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















