31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

रूस ने अमेरिका को चेताया-दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील

मॉस्को: रूस ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि वह ईरान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई न करे, क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमेरिका, इस्राइल के साथ युद्ध में शामिल हो सकता है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘हम खास तौर पर वॉशिंगटन को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह इस स्थिति में कोई सैन्य दखल न दे। उन्होंने कहा कि ऐसा करना बहुत ही खतरनाक कदम होगा, जिसके पूरी तरह से अनपेक्षित और नुकसानदेह नतीजे हो सकते हैं।’
इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान पर इस्राइल के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। दोनों नेताओं ने सभी पक्षों से अपील की कि वे राजनयिक तरीके से यह विवाद सुलझाएं और युद्ध को रोके। एएफपी ने चीनी समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, शी जिनपिंग ने कहा, संघर्ष में शामिल पक्षों, खासकर इस्राइल को तुरंत हमले बंद कर देने चाहिए, ताकि हालात और न बिगड़ें और युद्ध दूसरे क्षेत्रों में न फैले।
क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों से कहा कि दोनों देशों (रूस और चीन) का नजरिया एक जैसा है और दोनों ने इस्राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की हैं। दोनों नेताओं ने यह बात भी मानी कि पश्चिम एशिया में युद्ध रोकना फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा, संघर्ष विराम और हमलों को रोकना सबसे जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय विवादों को हल करने का सही तरीका हथियार नहीं, बातचीत है।
पुतिन और जिनपिंग की यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इस्राइल और ईरान के बीच सैन्य झड़पें लगातार बढ़ रही हैं।इसी तनाव के बीच गुरुवार को ईरान ने जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी इस्राइल के ‘सोरोका अस्पताल’ पर मिसाइल हमला किया। यह हमला बेहद गंभीर माना जा रहा है। वहीं, इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने एक बयान में बताया कि हमारे कई ठिकानों पर मिसाइलों से हमले हुए। इनमें से एक मिसाइल ने दक्षिणी इस्राइल के सबसे बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया। इस बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी। इस हमले के कुछ ही समय बाद इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पहली बार सार्वजनिक रूप से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई को खत्म करने की धमकी दी। अब तक चले इस संघर्ष के दौरान उनकी ओर से यह सबसे सख्त बयान माना जा रहा है।
काट्ज ने तेल अवीव के पास होलोन शहर में एएफपी से बातचीत में कहा, खामेनेई खुले तौर पर कहते हैं कि वह इस्राइल का का खात्मा चाहते हैं। वह खुद अस्पतालों पर हमला करने का आदेश देते हैं। इस्राइल को मिटाना उनके लिए एक लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे इंसान को अब और जीने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
इससे पहले, इस्राइल ने ईरान के ‘अराक हैवी वॉटर रिएक्टर’पर एक घातक हवाई हमला किया, जिससे दोनों देशों के बीच चल रहा टकराव अब सातवें दिन भी जारी है और यह अब और भी तेज हो गया है। हमले से पहले इस्राइल ने सोशल मीडिया पर धमकी दी। उन्होंने उपग्रह (सैटेलाइट) से ली गई तस्वीरें पोस्ट कीं। लक्ष्य बनाए गए रिएक्टर को लाल घेरे से घेरा गया था। आम नागरिकों से इलाका छोड़ने को कहा गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...