नई दिल्ली: विशाखापत्तनम में 25 हजार से ज्यादा जनजातीय छात्रों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो योग के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने का प्रयास है। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय नेताओं ने इस उपलब्धि की सराहना की। सामूहिक सूर्य नमस्कार कर 25 हजार से अधिक जनजातीय छात्रों ने शुक्रवार को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। जल्द ही गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशाखापत्तनम के आंध्र विश्वविद्यालय में 25 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किया। इनमें ज्यादातर बालिकाएं शामिल थी। ये सभी बच्चे अल्लूरी सीताराम राजू जिले के ट्राइबल वेलफेयर रेसिडेंशियल आश्रम स्कूल, एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित अन्य स्कूल से आए थे। यह पहल जनजातीय समुदायों की भागीदारी और योग के गांवों तक पहुंच का एक प्रयास है। साथ ही बच्चों को दैनिक जीवन में योग के महत्व को बताना और स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्कूली उम्र से ही इस अभ्यास को अपनाने की जानकारी देना है।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने कहा कि विशाखापत्तनम में जनजातीय छात्रों ने एक ऐतिहासिक काम किया है। एक जगह पर एक साथ सूर्य नमस्कार करके इन्होंने पूरी दुनिया को योग करने का संदेश दिया है। आज शहरी क्षेत्र के बच्चों में खराब जीवन शैली और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। शहरी क्षेत्र में बच्चे जंक फूड खाते हैं, शारीरिक व्यायाम न करने से उन में समस्याएं होती हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के पहाड़ों व जंगलों में रहने वाले इन जनजातीय बच्चों ने आज विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम रोशन किया है। उनके खानपान और पर्यावरण उनके शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। इसमें योग अहम भूमिका निभा रहा है। बच्चों को आगे बढ़कर योग को अपनाना चाहिए। यह स्वस्थ शरीर के लिए लाभदायक है। इस मौके पर आंध्र प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश, आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पाडेरू मंडल से योग करने आई राजम्मा ने बताया कि वो वर्षों से योग कर रही है। योग के कारण पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। वह दूसरों को भी योग करने की सलाह देती है। उसका कहना है कि इसकी मदद से वह दूसरे बच्चों को भी स्वस्थ रख सकती है। उसका कहना है कि योग को खेल की तरह मानती है।
25 हजार से अधिक छात्रों ने 108 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















