31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी मेजर की मौत, कैप्टन अभिनंदन को पकड़ने का किया था दावा

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमले में मारे गए। मेजर शाह 2019 में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को पकड़ा था।
मंगलवार को हुई अब्बास की मौत के बारे में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने 24 जून को खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी समूहों की मौजूदगी की रिपोर्ट पर एक ऑपरेशन चलाया। पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें 11 आतंकवादी मारे गए और 7 अन्य घायल हो गए। इलाके में बाकी बचे आतंकियों को समाप्त करने के लिए सर्च और क्लीयरेंस ऑपरेशन जारी है।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह भी बताया कि गोलीबारी के दौरान मेजर शाह और बन्नू के रहने वाले एक अन्य अधिकारी- लांस नाइक जिबरान उल्लाह भी मारे गए। आईएसपीआर ने सेना के मिशन में मेजर शाह के नेतृत्व और आतंकवाद के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में योगदान के लिए सराहना की।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 40 जवान बलिदान हुए थे। पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए भारतीय वायुसेना ने 26-27 फरवरी को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट पर एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय सेना के हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। भारत की कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का मिग-21 इसी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी वायु सीमा में क्रैश हो गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। पाकिस्तान सेना की जिस टुकड़ी ने अभिनंदन को पकड़ा था, उसकी कमान मेजर शाह के हाथ में थी। हालांकि भारत के दबाव में पाकिस्तान को करीब 60 घंटे के बाद अभिनंदन को सम्मान के साथ छोड़ना पड़ा था। अभिनंदन अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...