पुरी: ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान घुटन और उमस के कारण कई लोग बेहोश हो गए। जिसकी वजह से आज रथ यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद बीमार भक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कल फिर से जगन्नाथ प्रभु के रथों को मौसी के घर तक खींचा जाएगा।
ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने घुटन की शिकायत की और कई लोग उमस के कारण बेहोश हो गए हैं। इसके तुरंत बाद मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया और प्रभावित लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
वहीं प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बताया कि, ‘महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू हुई…आज रथ रोक दिए गए हैं। कल फिर से रथों को मौसी के घर तक खींचा जाएगा…कई लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि आज रथ क्यों रुक गए। हो सकता है कि किसी भक्त के लिए रथ रुके हों…भक्त पूरी रात यहीं रुकेंगे, तथा कल सुबह फिर से रथ खींचेंगे’।
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों के बेहोश होने की खबरों पर ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा, ‘अधिक उमस के कारण एक या दो भक्त बेहोश हो गए। बचाव दल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया… मंदिर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए भी यहां हूं कि ग्लूकोज और पानी पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल भी जाऊंगा कि जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है’।
बता दें कि, पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा जून-जुलाई के महीने में हर साल आयोजित होती है। इस उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह रथों में सवार होकर दर्शन देते हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर जगन्नाथ प्रभु के मौसी के घर तक जाती है।
पुरी में रोकी गई रथयात्रा, घुटन के कारण कई लोग हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Latest Articles
सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...
क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...
नई दिल्ली : क्वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...
सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...
उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...
टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...















