देहरादून। गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में आकस्मिक छापेमारी की। गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं, युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएचटीयू तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यांे की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला, युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं, युवतियों के पास भेजा जाता है।
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल सहित कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना- अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चैक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया।
गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















