दारअससलाम: उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, जब दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। इस हादसे के मारे गए लोगों की पहचान और राष्ट्रीयता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
हादसा के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ उठी। तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुहुलु हसन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं किलीमंजारो क्षेत्रीय आयुक्त, पीड़ित परिवारों, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करें।
राष्ट्रपति ने सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि ऐसे हादसे लगातार तंजानियाई परिवारों को झकझोरते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तंजानिया में सड़क हादसों में मौतों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बावजूद इसके कि सरकार ने सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाए हैं।
दो बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 37 लोगों की मौत, 30 घायल
Latest Articles
सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...
नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...
देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...
चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...
















