ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम में जिले के लिए बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई है। फसल का बीमा अवश्य कराकर किसान फसल में होने वाली क्षति के जोखिम से बच सकते हैं। योजना को संचालित करने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड को नामित किया गया है।
खरीफ की फसल में धान, बाजरा व रबी की फसल में गेहूं की फसल को इस योजना के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है। धान की फसल की बीमा धनराशि 84100 रूपये है। किसान अंश के रूप में दो प्रतिशत धनराशि 1682 रूपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम बैंक द्वारा लिया जाएगा।
बाजरा की बीमा धनराशि 33600 रूपये है व किसान अंश के रूप में दो प्रतिशत धनराशि 672 रूपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम बैंक द्वारा लिया जाएगा व गेहूं की फसल की बीमा धनराशि 86500 रूपये व किसान अंश के रूप में 1.5 प्रतिशत धनराशि 1297.50 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम बैंक द्वारा लिया जाएगा।
फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में सूखने हेतु रखी गयी फसल को क्षति की स्थिति में किसान को 72 घंटे के अंदर भारत सरकार के फसल बीमा टोल फ्री नंबर 14447 व क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से आपदा घटित होने की सूचना देना अनिवार्य है।
धान पर 84100 तो गेहूं पर 86500 तक मिलेगा बीमा
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















