27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल

दरभंगा: दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के दौरान चौकी मिलान के वक्त बिजली की हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि इस घटना में करीब तीन दर्जन लोग झुलस गए है। इनका विभिन्न अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। गम्भीर रूप से झुलसे पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मो मेराज के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ककोधा गांव में तीन गांव के लोग ताजिया मिलान कर रहे थे। ताजिया लेकर सड़क किनारे से गुजर रहे भीड़ में ताजिया ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। देखते ही देखते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग झुलसकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाजरत पांच लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घायलों में श्रवण कुमार साहू, सुरेश महतो, मो हारून, मो साजिद, मो बिस्मिल और मो रहमत सहित कई लोग शामिल हैं।
पंचायत के मुखिया श्रवण कुमार ने बताया कि हरेक वर्ष आज के दिन बिजली काट दिया जाता था। इस वर्ष विभाग के अधिकारियों ने बिजली नहीं कटवाया। ताजिया मिलान के दौरान 11 हजार हाई वोल्टेज की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि लगभग 50 लोग झुलस गए है। तारडीह की बीडीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से 25 लोग घायल हुए है। सभी का इलाज चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...