हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि के तहत उत्तराखंड में छद्म वेशधारियों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चल रहा है। शुक्रवार को देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत 25 फर्जी बाबा पकड़े गए थे। हरिद्वार पुलिस ने भी छद्म वेशधारियों के खिलाफ अभियान चलाया। धर्मनगरी में 13 फर्जी बाबा पकड़े गए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने ऑपरेशन कालनेमि का स्वागत किया।
हिंदुत्व की हार्डकोर लाइन पर बिना रुके आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड जेहाद, लव जेहाद, मजार जेहाद के खिलाफप सख्त एक्शन लेने के बाद उत्तराखंड में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवार को ऑपरेशन कालनेमि लॉच किया था। राजधानी देहरादून में जहां ऑपरेशन कालनेमि के तहत पहले दिन शुक्रवार को 25 फर्जी बाबा पकड़े गए थो हरिद्वार में भी ये धरपकड़ अभियान जोर शोर से चला।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शनिवार को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि चलाकर 13 फर्जी बाबाओं को पकड़ा है। ये लोग साधु का वेश धारण कर आमजन को गुमराह कर रहे थे। लंबे समय से इनकी शिकायतें मिल रही थीं। नगर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान ये सभी पकड़े गए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि हमने ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया है। इसके तहत हमने अनेक लोगों को पकड़ा है जो वेश बदलकर अपनी गतिविधियां चला रहे थे। हरिद्वार की धार्मिक गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। कांवड़ मेले से पहले पुलिस का ये सख्त संदेश है कि फर्जीवाड़ा हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा।
ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस ने श्यामपुर थाना क्षेत्र से 18 बहुरूपिए सपेरे बाबाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग कांवड़ियों को रोककर परेशान कर रहे थे। उन्हें तंत्र-मंत्र और जादू-टोना आदि की कलायें दिखाने का प्रयास कर रहे थे। इस कारण कई स्थानों पर काफी भीड़भाड़ हो रही थी। इन बहुरूपियों के कृत्य से कांवड़ियों के भड़कने और उग्र होने की आशंका थी। जिससे अपराध घटित होने की भय था। इसी के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने मौके पर से 18 बहरूपिए सपेरे बाबाओं को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया है।
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत जेल भेजे गए 13 फर्जी बाबा
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

















