25.3 C
Dehradun
Sunday, July 19, 2026


spot_img

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया घोषित, 18 जुलाई से शुरू होगा कार्यक्रम

लखनऊ: पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ होगी। जिला पंचायतीराज विभाग के भेजे विस्तृत कार्यक्रम पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। शहरी क्षेत्रों के विस्तार के कारण पंचायत वार्डों की सीमाएं बदल रही हैं। फाइनल सूची 10 अगस्त तक जारी होंगी।
नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम के सृजन और सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक परिसीमन किया जाना है। इन वार्डों के निर्धारण के संबंध में आपत्तियां प्राप्त करने, उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। समयसारिणी के अनुसार, ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण 18-22 जुलाई के बीच होगा। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन 23 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य किया जाएगा।
इन वार्डों पर आपत्तियां 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण का कार्य 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पूरा होगा। वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन 6 अगस्त से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...