23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

‘मेरे लिए देश पहले, पार्टी बाद में’, खुद की आलोचना पर शशि थरूर बोले

कोच्चि: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए ‘देश पहले है, पार्टी बाद में।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कोच्चि में शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय विकास विषय पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शशि थरूर ने कहा, ‘आपकी पहली निष्ठा किसके प्रति होनी चाहिए? मेरे हिसाब से देश के प्रति। राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का एक माध्यम होते हैं। सभी पार्टियों का एक ही उद्देश्य होता है, देश को आगे ले जाना, भले ही तरीका अलग हो।’ उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और सशस्त्र बलों के मामलों में सरकार और फौज का समर्थन किया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘मैं अपनी बात पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये देश के हित में सही है।’
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि लोकतंत्र में राजनीति एक तरह की प्रतियोगिता होती है। ‘हम अपने दलों की विचारधाराओं और मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कभी-कभी अलग-अलग पार्टियों को भी मिलकर काम करना चाहिए। पर कई बार पार्टियां इसे अपने प्रति बेवफाई समझ लेती हैं, जो कि एक बड़ी समस्या है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनीति में देश की सेवा के उद्देश्य से ही लौटे थे और कोशिश कर रहे हैं कि राजनीति के अंदर और बाहर, दोनों तरीकों से देश के लिए योगदान दे सकें।
वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कांग्रेस हाईकमान से कोई दिक्कत है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘मैं यहां राजनीति या किसी विवाद पर बात करने नहीं आया हूं। मैं सिर्फ दो भाषण देने आया हूं, जिनमें मैंने विकास, सौहार्द और मिलजुल कर रहने पर जोर दिया है।’ उन्होंने दोहराया कि समावेशी विकास ही उनके 16 साल के राजनीतिक जीवन का मुख्य विषय रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित में पूरी आस्था रखता हूं।’
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब उनसे एक हालिया सर्वे के बारे में पूछा, जिसमें उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था, तो शशि थरूर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये सर्वे किसने किया। किसी ने मुझे इसे भेजा और मैंने जवाब में सिर्फ एक सलामी वाला इमोजी भेजा। मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है और अब भी नहीं करूंगा।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...