बैंकाक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर को लेकर तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और लगभग 170000 विस्थापित हो गए। दोनों देशों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। कंबोडिया ने 12 लोगों के मरने की सूचना दी जिससे मरने वालों की संख्या 13 हो गई जबकि थाईलैंड में 20 लोग मारे गए।
शिव मंदिर को लेकर थाइलैंड और कंबोडिया का संघर्ष शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों ओर से हो रही फायरिंग और गोलाबारी में अभी तक 33 लोग मारे गए हैं और करीब 1,70,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
संघर्ष रोकने के लिए दोनों पक्षों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रसात ता मोआन थोम मंदिर के नजदीक लैंडमाइन विस्फोट से थाइलैंड के पांच सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एकाएक बढ़ गया था और उसकी परिणति गुरुवार सुबह लड़ाई छिड़ने से हुई।दोनों देशों की 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई छिड़ी हुई है। कंबोडिया ने शनिवार की लड़ाई में अपने 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इन्हें मिलाकर तीन दिनों की लड़ाई में वहां मरे लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। जबकि थाइलैंड में 20 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं।
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और चीन ने संघर्षविराम के लिए दोनों देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा है कि लड़ाई के बीच कंबोडिया के कोह कोंग प्रांत के नजदीक समुद्र में थाई नौसेना के चार युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं और चार अन्य वहां आ रहे हैं।
ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। नौसेना की यह तैनाती कंबोडिया पर थाइलैंड का आक्रमण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक की लड़ाई में कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए हैं।
कंबोडिया में करीब 38 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के आरोपों को गलत बताते हुए प्रतिद्वंद्वी देश पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। थाइलैंड के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमलों से पड़ोसी देश लाओस को भी नुकसान हुआ है। वहां के कई घरों और संपत्तियों को कंबोडियाई गोलाबारी से नुकसान हुआ है, हजारों लोगों को ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।
थाइलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई जारी, 33 की मौत, करीब 2 लाख लोग हुए विस्थापित
Latest Articles
CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए, लड़कियों ने मारी...
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड...
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने देशभर में घरेलू LPG की 100% आपूर्ति...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने देश भर में घरेलू एलपीजी की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की है। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी...
नई सरकार में विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग
बिहार: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री...
संपर्क क्रांति ट्रेन में पिस्टल की नोक पर 7 लाख की लूट
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर 7 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज...
भारत से लगी सीमा पर नेपाल ने बढ़ाई सिक्योरिटी
पिथौरागढ़। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद लगातार हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर...
















