पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों में तेजी ला दी है। पार्टी की सक्रियता लगातार राज्य में दिखाई दे रही है, और इसी क्रम में उम्मीदवार चयन व सीट बंटवारे के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने इस कमेटी में तीन सदस्यों की भी नियुक्ति की है। इनमें प्रणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। कांग्रेस ने इसकी जानकारी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए बताया, “राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।”
इस कमेटी में कई पदेन सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी के नाम शामिल हैं।
स्क्रीनिंग कमेटी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस उम्मीदवारों की छानबीन और चयन की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर भी अंतिम निर्णय यही कमेटी लेगी। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस चुनावी तैयारियों में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहती और पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, अजय माकन को सौंपी कमान
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















