21.3 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 घायल

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 28 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन मौके पर हैं। मौके पर तेजी से राहत बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं। अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। मामले में प्रशासन ने ताजा जानकारी साझा की है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 5 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। 23 लोग सामान्य घायल है। 6 लोगों की घटना में मौत हुई हैं।
13 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव का कार्य में लगी हुई हैं। पीएम मोदी, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है।
रविवार को हरिद्वार में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। शनिवार और रविवार वीकेंड होने के कारण भी मंदिर में अन्य राज्यों से भी आए भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ मेला खत्म होने के बाद भी कई संख्या कांवड़िए मंदिर में देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरे। पूरे मामले पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सुबह 9 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मंदिर से 100 मीटर नीचे सीढ़ी पैदल मार्ग पर भगदड़ मचने की सूचना मिली। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ सभी हताहत लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल लाया गया।

मृतकों के नाम
आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश
शकल देव, पुत्र बेचान, उम्र 12 वर्ष, अररिया, बिहार
विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश
विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड
वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश
शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश

घायलों का नाम
इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत
दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली
शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश
भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं
अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार
राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार
अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार
रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी
विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश
काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद
अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार
विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार
निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली
विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर
अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश
संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25 मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात
दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर
अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार
मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...