24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना भारत, जापान को पछाड़ा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को बताया कि भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए सौर ऊर्जा उत्पन्न करने में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (इरेना) के आंकड़ों का हवाला देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारत अब तक 108494 गीगावाट आवर (जीडब्ल्यूएच) सौर ऊर्जा का उत्पादन कर चुका है जबकि जापान ने 96459 जीडब्ल्यूएच सौर उर्जा उत्पन्न की है।
अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (इरेना) के आंकड़ों का हवाला देते हुए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारत अब तक 1,08,494 गीगावाट आवर (जीडब्ल्यूएच) सौर ऊर्जा का उत्पादन कर चुका है, जबकि जापान ने 96,459 जीडब्ल्यूएच सौर उर्जा उत्पन्न की है। एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए जोशी ने कहा कि भारत वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में अग्रणी है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहा है। इस दिशा में भारत की प्रगति न केवल ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भी एक मजबूत कदम साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, सौर पीवी क्षमता वृद्धि में चीन सबसे आगे है। इसने 2023 में 260 गीगावाट की वृद्धि की, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तिगुना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...