वैशाली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले ने एक फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। घटना वैशाली जिले के एनएच 22 पर स्थित पटेढ़ा सराय टोल टैक्स के पास की है। इस मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर सिन्हा ने वैशाली जिले के सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूछताछ के दौरान जब स्कॉर्पियो सवार से पूछताछ शुरू हुई, तो उसके जवाब को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिर जल्द ही सारा मामला सामने आ गया।
सराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनौरा धाम, सीतामढ़ी से वापस पटना लौट रहे थे। वीवीआईपी ड्यूटी में पटेढ़ा सराय टोल टैक्स पर कार्यक्रम पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर सिन्हा थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01PJ/4039) टोल प्लाजा के वीआईपी लेन में टोल टैक्स नहीं देने को लेकर टोल टेक्स कर्मी से बहस कर रहा था। इसी दौरान तब तक सीएम का काफिला पीछे से पहुँच गया। आननफानन में सुरक्षाकर्मियों ने स्कॉर्पियो सवार को पकड़ लिया और उसकी छानबीन की जाने लगी। छानबीन के दौरान उसके सारे कागजात जाली पाए गये, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सराय थाना भेज दिया गया।
स्कॉर्पियो के शीशे पर पुलिस का लोगो लगा था और ‘एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ भी लिखा हुआ था। गाड़ी के आगे ‘एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर (पटना) बिहार, अंडर आईटीए एंड नीति आयोग (भारत सरकार)’ लिखा हुआ बोर्ड लगा था, और पीछे ‘भारत सरकार’ लिखा था।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जब स्कॉर्पियो पर सवार व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना परिचय पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खगौल निवासी किशोर प्रसाद के पुत्र दीपक प्रसाद के रूप में अपनी पहचान बताई। उसने यह भी कहा कि वह एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का सदस्य है, लेकिन इसके अलावा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि दीपक प्रसाद द्वारा पुलिस के लोगो का फर्जी तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा था। इसके बाद, दीपक प्रसाद और स्कॉर्पियो को आगे की कार्रवाई के लिए सराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष मणिभूषण ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जाँच-पड़ताल की जा रही है।
सीएम के काफिले ने फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को दबोचा, पूछताछ करने पर चौंक गई पुलिस
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...
चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

















